टामस एलवा एडीसन एक महान् वैज्ञानिक थे । उन दिनों वह स्टोरेज बैटरी बनाने में लगे हुए थे । पच्चीस बार उन्होंने प्रयत्न किया, पर वह अपने उद्देश्य में सफल न हो सके ।
जब उन्होंने छब्बीसवीं बार प्रयत्न करना प्रारम्भ कर दिया तो एक आदमी ने उनसे पूछा, ''आप इसे बनाने की 25 बार कोशिश कर चुके हैं और असफल रहे हैं । इतना समय और परिश्रम आपने व्यर्थ में ही गंवाया । इससे आप को क्या मिला?''
एडीसन मुस्कराते हुए तपाक से बोले, ''25 ऐसे ‘तरीके’ जिनसे स्टोरेज बैटरी किसी हालत में नहीं बन सकती ।''