नींद लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नींद लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 7 अप्रैल 2010

गहरी नींद

गहरी नींद में सोते हुए नेपोलियन को उस के सेनापति ने मध्य रात्रि में जगाया और दक्षिणी मोरचे पर शत्रु द्वारा अचानक हमला किए जाने की खबर दी, नेपोलियन आंखें मलते हुए उठा और दीवार पर टंगे 34 नंबर के नकशे को उतारते हुए बोला, इस में बताए हुए तरीके के अनुसार काम करो।
सेनतापति चकित रह गया कि जिस हमले का उसे अनुमान तक न था, उस हमले की संभावना को नेपोलियन ने समय से पूर्व ही कैसे सोच लिया और कैसे उस का प्रतिकाल खोल लिया, सेनापति को आश्चर्यचकित देख कर नेपोलियन ने कहा, ''विचारशील लोग अच्छी से अच्छी आशा करते हैं, किन्तु बुरी से बुरी परिस्थिति के लिए भी तैयार रहते हैं, मेरी मनः स्थिति सदा ऐसी ही रही है, इसलिए मुझे विपति आने से पहले ही उस का अनुमान लगाने और उपाय सोचने में संकोच नहीं होता ।