स्वर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
स्वर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 30 मई 2010

आत्मविश्वास

नील नदी के युद्ध के दौरान ब्रिटिश सेना के सेनाध्यक्ष नेलसन थे । जंगी बेड़े के अनेक अधिकारियों की आंखों में निराशा व भय था । पर नेलसन अद्भुत आत्म विश्वास से भरे थे । सहसा बेड़े के कप्तान ने कहा, ''अगर हमारी जीत हो जाए तो दुनिया दंग रह जाएगी ।'' नेलसन ने गंभीर और दृढ़ स्वर में कहा,'' कप्तान, हम जीतेंगे और अवश्य जीतेंगे ।'' सेनापति के इन शब्दों ने मंत्र-सा प्रभाव दिखाया और वे एक नए विश्वास, नए साहस से भर गए । फलस्वरूप उन की जीत हो गई ।